केंद्रीय सरना पुजा स्थल सरहुल पुजा उदगम स्थल सरना टोली रांची में प्राकृतिक महापर्व सरहुल शोभा यात्रा को लेकर मुख्य पहान जगलाल पहान की अगुवाई में बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पहान जगलाल पहान, संचालन केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने किया। मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि सरहुल पुजा कार्यक्रम दिनांक 10/4/24 दिन बुधवार द्वितीय शुक्ल पक्ष को उपवास एवं केकड़ा मछली पकड़ना तथा रात्रि 8:00 बजे सरना स्थलों में जल रखाई पुजा दिनांक 11/4/24 दिन गुरुवार तृतीय शुक्ल पक्ष पुजा एवं अपहरण 1:00 बजे सरहुल शोभा यात्रा दिनांक 12/4/24 दिन शुक्रवार चतुर्थी शुक्ल पक्ष फुल खोंसी (पुष्प अर्पण) किया जाएगा।
होली के उत्सव में हुवे होली मिलन समाहरो
प्राकृतिक पर्व सरहुल का आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्राकृतिक महापर्व सरहुल शोभा यात्रा में डीजे ना बजाकर पारंपरिक वेशभूषा एवं पारंपरिक वाद्य यंत्र में नृत्य संगीत करते हुए सरना स्थल सिरम टोली तक अनुशासित ढंग से जाए। इस शुभ अवसर में अपने अपने घरों में धार्मिक पतका (झांडा) जरूर लगाएं।
होली मिलन में छायी रहीं गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियां
इस बैठक में उपस्थित समितियों के पदाधिकारियों ने प्राकृतिक महापर्व सरहुल शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु प्राकृतिक महापर्व सरहुल शोभा यात्रा समन्वय समिति बनाने का प्रस्तावना पारित किया गया। जिसमें सभी केंद्रीय सरना समिति, सरना समिति, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, केंद्रीय धूमकुड़िया, आदिवासी छात्र छात्रा संघ, एवं अन्य आदिवासी समितियां रहेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से मुख्य पहान श्री जगलाल पहान, बंधन तिग्गा केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा,बलकू उरांव,सुरज टोप्पो, निर्मल पहान, अजित उरांव, नकुल तिर्की, विसवास उरांव, सुनील टोप्पो, अशोक मुंडा,रवि तिग्गा,करमा तिग्गा, प्रकाश हंस, फुलचंद तिर्की, संजय तिर्की,बाना मुंडा, अमित मुंडा, अभय भूटकुवर, जगन्नाथ तिर्की, डब्लू मुंडा, कृष्ण हेंब्रम, मुन्ना हेमरोम, अनिल उरांव, जगत मिर्धा, डहरू उरांव,सुका उरांव, आशीष मुंडा, संतोष मुंडा, दीपक हेमरोम, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।