नागपुर में आयोजित 18 वी सिनियर राष्ट्रीय वुडबाल प्रतियोगिता पुरुष और महिला जो 7 से 11 मार्च 2024 तक नागपुर के आर टी एम यूनिवर्सिटी मैदान में स्ट्रोक इवेंट तथा फेयरवे इवेंट आयोजित की गई। फेयरवे टीम इवेंट में झारखंड के महिला एवं पुरुष ने अच्छा तथा दमदार प्रदर्शन कर दोनों वर्गों में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। महिला टीम इवेंट में कृपा तिग्गा, नेहा नायक, हिमांशी, और अनिशा ने अच्छे स्कोर कर झारखंड को विजेता बनाने में अहम् भूमिका निभाई।
झारखंड वालीबाल संघ ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित
वहीं पुरुष वर्ग में फेयरवे इवेंट में झारखंड के सरवर अंसारी, बंटी टोप्पो, सुभम कुमार, अंकित कुजूर, मनमोहन सुंडी, राजेश गोप, ने अच्छी प्रदर्शन कर झारखंड को विजेता बनाने में अहम् भूमिका निभाई।
वहीं डबल्स इवेंट स्ट्रोक में शुभम् और बंटी को गोल्ड मेडल जीता डबल्स इवेंट फेयरवे में सौरभ नायक और निकित खलखो को ब्राउज़ मेंडल से सन्तोष करना पड़ा। सिंगल फेयरवे इवेंट में झारखंड के आयुश नायक ने ब्राउज़ मेंडल जीता।
साइबरपीस ने साइकिलिंग पहल के माध्यम से गलत सूचना के प्रसार के खिलाफ लड़ाई शुरू की है
वहीं मिक्स डबल्स में झारखंड के मनमोहन सुंडी तथा नेहा की जोड़ी ने ब्राउनज मेंडल। मुख्य अतिथियों के साथ विजेता झारखंड के खिलाड़ी और साथ में भारतीय वुडबाल टीम के चयन समिति के चेयरमैन गोविंद झा