नई दिल्ली : किसानों के आंदोलन के बावजूद आतंकी पन्नू ने उकसाने बाला बयान जारी किया है। उसने वीडियो में कहा कि मोदी हाउस पर खालिस्तानी झंडा लगाओ। बता दें कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से किसानों के राजधानी तक मार्च को रोकने के लिए की गई व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के कारण मंगलवार को दिल्ली में यातायात अराजकता फैल गई। अधिकारियों ने आंदोलन और सार्वजनिक समारोहों को प्रतिबंधित करने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी। वहीं किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान की आड़ में मोस्ट वांटेड टेररिस्ट गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वार फिर भड़काऊ विडियो जारी किया है। जबकि विडियो का संज्ञान लेते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। अंदेशा है कि किसान आंदोलन की आड़ लेकर देश विरोधी तत्व माहौल खराव करने की कोशिश करेंगे।
Delhi : छात्रों के दो गुटों के बीच सड़क पर जमकर चले लात-घूंसे
हालांकि पुलिस को शरारती तत्वों के साथ खासकर सीएए-एनआरसी प्रोटेस्ट के दौरान सक्रिय रहे संदिग्धों पर शिकंजा कसने को कहा गया है। वहीं प्रतिबंधित आतंकी संगठन एसएफजे चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विडियो में 13 फरवरी को देश विरोध तत्वों को दिल्ली फतह करने के साथ ही आपत्तिजनक बातें कहीं हैं। खुफिया रिपोर्ट के मुताविक 10 से 15 हजार किसान अपने 1000 ट्रैक्टर के साथ दिल्ली की तरफ कूच करने की बात कही गई। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए पुलिस के आला अफसरों ने हर थाना एरिया में पांच से छह टायर किलर तैयार रखने को कहा है।