आज चाहे बॉलीवुड हो या चाहे हॉलीवुड सभी जगह एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) एक जाना पहचाना चेहरा है. वो अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने परिवार (nick jonas) से साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। कभी प्रियंका चोपड़ा पति संग रोमांटिक अंदाज में दिखाई देती हैं। तो कभी बेटी मालती मैरी संग मस्ती करती नजर आती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने नई फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी इन नई फोटोज में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के संग दिखाई दीं। प्रियंका चोपड़ा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा की इन नई फोटोज में क्या खास है।
सोशल मिडिया पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं नई फोटोज
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से नई फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा इन फोटोज में अलग-अलग अंदाज में दिखाई दीं। जहां पहली फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपनी सेल्फी लेती नजर आईं। तो वहीं दूसरे फोटो में वो प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखी। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी की भी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में मालती मैरी बेहद क्यूट लग रही हैं। फोटोज के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने कुछ वीडियो भी शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई इन फोटोज और वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए।